[2021]राष्ट्रीय खेल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है- राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 की थीम | National sports day in Hindi

राष्ट्रीय खेल दिवस 2021: खेलों में आनंद किसे नहीं आता अर्थात सभी को आता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी उत्साह को बरकरार रखने के लिए हम राष्ट्रीय खेल दिवस 2021(National sports day) मनाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको राष्ट्रीय खेल दिवस कब है? 2021, National sports day in Hindi, राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है, राष्ट्रीय खेल दिवस का इतिहास के बारे में बताएंगे।

Rastriy khel ideas 2021, National sports day 2021 image, राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है, राष्ट्रीय खेल दिवस कैसे मनाया जाता है


हाकी के भगवान मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 के रूप में मनाया जाता है इस वर्ष नेशनल स्पोर्ट्स डे 2021 इसलिए और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में भारत को काफी लंबे समय अंतराल के बाद स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ही खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों जैसे अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाता है। हम नीचे के लेख में हम राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है के बारे में जानेंगे।

आइए जानते हैं कि 2021 में राष्ट्रीय खेल दिवस कब है और कैसे मनाया जाएगा यदि आप भी National sports day in Hindi के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Table of contents:

राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 की थीम
1- राष्ट्रीय खेल दिवस कब है 2021
2-राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है
3-राष्ट्रीय खेल दिवस कैसे मनाया जाता है
4-राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद के बारे में
5-राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में

राष्ट्रीय खेल दिवस कब है 2021:

इस बार 2021 में राष्ट्रीय खेल दिवस पहले की तरह ही 29 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस को विद्यालयों, स्कूलों ,विश्वविद्यालयों ,बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है और इसके माध्यम से युवाओं को जीवन में खेल के महत्व से परिचित कराया जाता है। इस वर्ष साल 2021 में नेशनल स्पोर्ट्स डे बहुत ही प्रभावशाली तरीके से मनाया जाने वाला है क्योंकि इस बार टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अपना गौरवशाली इतिहास रचा है।

National sports day क्यों मनाया जाता है (राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है) :- 

राष्ट्रीय खेल दिवस को हाकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद्र के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। 29 अगस्त 2012 से राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन प्रारंभ हुआ यानी पहली बार 29 अगस्त 2012 को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया था तब से लेकर आज तक यह लगातार चलता रहा है।

मेजर ध्यान चंद्र का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद(जिसका वर्तमान में नाम बदलकर प्रयागराज रख दिया गया है) जिले में हुआ था। यही वह शुभ दिन था जब दुनिया को मुख्य रूप से भारत को एक हॉकी का नौनिहाल प्राप्त हुआ जिसने अपनी अद्भुत प्रतिभाओं से हॉकी के क्षेत्र में अपना सहित भारत का नाम रोशन किया है। इन्होंने साल 1926 से भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया और लगातार भारत को 3 ओलंपिक गोल्ड मेडलों से गौरवान्वित कराया। जब यह हॉकी खेल के मैदान में उतरते थे तो लोग इनकी हॉकी और गेंद का तालमेल देखते ही रह जाते थे। कई बार खिलाड़ियों ने उनके ऊपर आरोप भी लगाए की इनकी हॉकी कुछ विशेष प्रकार के मटेरियल से बनाई जाती है। लेकिन यह सब झुठलावा से बढ़कर और कुछ नहीं था।

राष्ट्रीय खेल दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं के भीतर खेलों के प्रति उत्साह और जागरूकता को बढ़ाना है जिससे राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 के अवसर पर खेलों के महत्व को समझें और भविष्य में निकल कर सामने आए।

राष्ट्रीय खेल दिवस कैसे मनाया जाता है –

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन स्कूलों में प्राथमिक विद्यालयों में बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटीज में कोचिंग इंस्टिट्यूट में और स्पोर्ट्स एकेडमी में किया जाता है। वैसे तो नेशनल स्पोर्ट्स डे पूरे भारत में ही मनाया जाता है लेकिन कुछ राज्यों में जैसे उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा में राष्ट्रीय खेल दिवस को बहुत ही रोमांचक तरीके से मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में स्पोर्ट्स एक्टिविटी कराई जाती हैं और फुटबॉल बास्केटबॉल क्रिकेट कबड्डी हॉकी के टूर्नामेंट रखे जाते हैं।

जैसा की आप सभी को पता ही होगा कि भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है लेकिन लोकप्रियता के मामले में क्रिकेट सबसे आगे है तो राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लगभग सभी छोटे से लेकर बड़े संस्थानों में क्रिकेट का आयोजन अवश्य होता है और इन्हीं खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों से सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों कार्यक्रम रखे जाते हैं और उनमें विभिन्न खेलों में ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाता है और उन्हें भारत के प्रचलित राष्ट्रीय पुरस्कारों जैसे अर्जुन पुरस्कार ,द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार आदि से सम्मानित किया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद के बारे में-

मेजर ध्यानचंद को हॉकी के क्षेत्र में इनकी अद्भुत प्रतिभाओं के कारण हैं हॉकी का जादूगर के नाम से तो जाना ही जाता है इसके साथ ही साथ ही नहीं हॉकी विजार्ड के नाम से भी जाना जाता है इन्होंने हॉकी के क्षेत्र में ओलंपिक गेम ओं में भारत का अमित गौरवशाली इतिहास रचा है। इनकी अद्भुत प्रतिभाओं से ओतप्रोत होकर भारत सरकार ने इन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था सन 1948 में इन्होंने हॉकी खेल खेलने से संयास ले लिया। मेजर ध्यानचंद की मृत्यु 1979 में हुई इनकी मृत्यु पर भारतीय डाक विभाग ने आधिकारिक तौर पर स्टांप जारी किया था जिसके बाद राष्ट्रीय स्टेडियम दिल्ली का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया।

F.A.Q

Q. राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

Ans- राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है।

Q. राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है?

Ans-राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन के अवसर पर मनाया जाता है।

Q. राष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार कब मनाया गया?

Ans– राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन पहली बार 29 अगस्त सन 2012 को हुआ था तभी से लेकर अब तक राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता रहा है।

Q. मेजर ध्यानचंद को कौन सा पुरस्कार मिला था

Ans– मेजर ध्यानचंद को हॉकी के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान देने के लिए भारत सरकार निर्णय पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 के बारे में –

दोस्तों आज के इस लेख में हमने राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 के बारे में विस्तृत रूप से जाना इसके साथ ही साथ हमने आपको राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है, राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है और राष्ट्रीय खेल दिवस कैसे मनाया जाता है के बारे में भी बताया। उम्मीद करता हूं कि यह लेख National sports day 2021 in Hindi आपको पसंद आया होगा।

यदि राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 से जुड़े आपके मन में किसी प्रकार के प्रश्न है या फिर आप कोई प्रतिक्रिया  देना चाहते हैं तो इसे कमेंट सेक्शन में दे सकतें हैं।

दोस्तों इस लेख National sports day 2021 in Hindi को अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करें जिससे उनको भी इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।